साथियों की शहादत पर फूट-फूट कर रोए जवान : नक्सलियों के साथ जगरगुंडा क्षेत्र में हुई मुठभेड़, डीआरजी ने खोए 3 जवान... देखिए वीडियो

जीवानंद हलधर/जगदलपुर। डीआरजी और नक्सलियों के बीच सुकमा के जगरगुंडा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए। अपनी आंखों के सामने साथी जवानों को शहीद होता देख वहां मौजूद अन्य जवान अपने आंसू नहीं रोक सके। उनकी आंखों से आंसुओं का छलकना अपनों को खोने का दर्द बयां करता है।
दरअसल यह तीनों जवान नक्सलियों के हमले में घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल मौके पर ही इलाज दिया जा रहा था। इलाज के दौरान जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों को देख उनके साथियों के आंखों से आंसू छलक गए। देखिए मार्मिक वीडियो…
दरअसल एक वीडियो सामने आया है। इस 1 मिनट की वीडियो में शहीद जवान के साथी रोते हुए नजर आ रहे हैं। साथी जवानों के आंसू यह स्पष्ट करता हैं की आने वाले समय में इस शहादत का बदला नक्सलियों से जरूर लेंगे। यह आंसू एक आक्रोश में बदल सकता है जो नक्सलियों के लिए घातक साबित हो सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS