दो अन्य आरोपियों के घर झारखंड पुलिस की दबिश : दोनों नहीं मिले घर पर, नेताम के घर और चुनाव कार्यालय में लगी भाजपाइयों की भीड़

दो अन्य आरोपियों के घर झारखंड पुलिस की दबिश : दोनों नहीं मिले घर पर, नेताम के घर और चुनाव कार्यालय में लगी भाजपाइयों की भीड़
X
भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं। चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडे, सांसद मोहन मंडावी, केदार कश्यप, ओपी चौधरी जैसे भाजपा नेता भी चुनाव कार्यालय पहुंच चुके हैं। पढ़िए पूरी खबर...

कांकेर। भानूप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाए गए ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड की पुलिस कांकेर से चारामा और और अब भानूप्रतापुर पहुंचने वाली है। उधर भापाइयों ने भी इस पूरी प्रकरण को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की मिली-जुली साजिश बताते हुए विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। देखिए वीडियो-

मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिला पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी चारामा पहुंचने लगे हैं। एएसपी अविनाश ठाकुर चारामा थाने पहुंचे हैं। जब वे पहुंचे तब थाने के भीतर ही झारखंड पुलिस की टीम भी मौजूद थी। वहीं थोड़ी देर बाद ही भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा के घर दबिश देने के लिए झारखंड की पुलिस रवाना हो गई। हालांकि घर में नहीं मिला दीपांकर सिन्हा, दीपांकर की माँ ने 5 दिनों से घर में नहीं होने की पुलिस को जानकारी दी। वहीं आरक्षक केशव सिन्हा भी घर में नहीं मिला। केशव के घर मुड़खसरा में पुलिस ने दी है दबिश। झारखंड पुलिस ने अब तक तीन लोगों के घर दी है दबिश। लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली ही हैं। देखिए वीडियो-

नेताम के घर और चुनाव कार्यालय में जमा होने लगे भाजपाई

ब्रहमानन्द नेताम के घर के सामने भाजपा के कार्यकर्ताओं के जमा होने का सिलसिला शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि नेताम के घर चारामा पहुंचने पर पुलिस को भाजपा के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस बीच भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं। चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडे, सांसद मोहन मंडावी, केदार कश्यप, ओपी चौधरी जैसे भाजपा नेता भी चुनाव कार्यालय पहुंच चुके हैं। भाजपा नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। देखिए वीडियो-



Tags

Next Story