झीरम हमले के मास्टर माइंड की कोरोना से मौत, नक्सली कमांडर पर 40 से ज्यादा अपराध हैं दर्ज

सुकमा। झीरम घाटी नक्सली हमले के मास्टर माइंड नक्सली कमांडर विनोद हेमला की कोरोना से मौत की खबर है। दरभा डिवीजन का विनोद हेमला झीरम घाटी हमले, विधायक भीमा मंडावी की हत्या का मास्टरमाइंड माना जाता है। पुलिस के मुताबिक विनोद हेमला दरभा डिवीजन में डीवीसीएम के पद पर था, जिस पर 40 से ज्यादा अपराध पंजीबद्ध है। NIA ने भी विनोद हेमला पर 5 लाख का अलग से ईनाम रखा हुआ था। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने विनोद हेमला की मौत की पुष्टि की है।
पुलिस तक विनोद के मौत की पुख़्ता जानकारी पहुंची है। उस पर 25 लाख रुपए से अधिक का इनाम घोषित था. सुकमा-बीजापुर बॉर्डर इलाके के जंगल में मौत होने की खबर है। 2013 में कांग्रेसी नेताओं के फाफ़िले पर नक्सली हमले का मास्टर माइंड था, जिसमें कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की मौत हुई थी।
बताया जा रहा है कि नक्सली कमांडर विनोद कुछ समय से बीमार चल रहा था। जंगल में ही नक्सली कमांडर विनोद का इलाज किया जा रहा था। कोरोना वायरस ने उसे अपने चपेट में ले लिया था, जिस कारण आज उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की जानकारी कोत्तागुड़म पुलिस तक पहुंची है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS