बस्तर पहुंचे जेपी नड्डा : नक्सली हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार से कर रहे मुलाकात

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बस्तर पहुंच गए हैं। जगदलपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे बिजापुर पहुंचे। जिले के उसुर ओर बास्तानार में नक्सली हिंसा से मृत्यु हुई भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार से मुलाकात कर रहे हैं। देखिए वीडियो-
कोर कमीटी की लेंगे बैठक
उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव को देखते हुए बीजेपी एक्टिव हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके चलते वे बस्तर पहुंचे हैं। यहां जेपी नड्डा बीजेपी कार्यालय में कोर कमीटी की बैठक लेंगे। साथ ही भाजपा अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS