जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी : स्वास्थ्य सेवाएं ठप, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी : स्वास्थ्य सेवाएं ठप, इलाज के लिए भटक रहे मरीज
X
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का रविवार को चौथा दिन है। जूनियर डॉक्टरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। इलाज के लिए मरीजों को घंटों भटकना पड़ रहा है। पढ़िए पूरी खबर..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों के करीब 3 हजार जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का रविवार को चौथा दिन है। जूनियर डॉक्टरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। इलाज के लिए मरीजों को घंटों भटकना पड़ रहा है। सामान्य जांच के अलावा सोनोग्राफी, खून जांच सहित अन्य तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं भी ठप है। इधर जुडा अलग-अलग तरह से विरोध कर रहे हैं। वहीं जिम्मेदार अभी तक जूनियर डॉक्टरों के साथ चर्चा कर रहे हैं।

मानदेय बढ़ाने की मांग

उल्लेखनीय है कि, राज्य में 9 मेडिकल कॉलेज हैं। इसमें लगभग 3 हजार जूनियर डॉक्टर, इंटर्न और मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं, जो सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी करते हैं। लेकिन पिछले चार सालों से छात्रों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई है। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की गुहार जूनियर डॉक्टर सरकार से लगा रहे हैं, पर अब तक जूनियर डॉक्टरों को राहत नहीं मिली है। इसलिए अब डॉक्टर्स ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रायपुर मेडिकल कॉलेज सहित राज्य के सभी 9 मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड की मांग को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

Tags

Next Story