कमल विहार अब कहलाएगा कौशल्या विहार : मुख्यमंत्री ने की घोषणा- बीरगांव में खुलेगा ITI, सीएम बोले- राम नाम जपना-पराया माल अपना... के सिद्धांत पर चलती है भाजपा

कमल विहार अब कहलाएगा कौशल्या विहार : मुख्यमंत्री ने की घोषणा- बीरगांव में खुलेगा ITI, सीएम बोले- राम नाम जपना-पराया माल अपना... के सिद्धांत पर चलती है भाजपा
X
सीएम ने कहा कि, कमल विहार का नाम अब कौशल्या विहार होगा। जब से कमल विहार बना है तब से विवाद हो रहा है। अब माता कौशल्या की कृपा से वहां विकास होगा। पढ़िए पूरी खबर...

गौरव शर्मा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रायपुर ग्रामीण विधानसभा के बोरियाखुर्द पहुंचे। यहां उन्होंने कई घोषणाएं की है। सीएम बघेल ने कहा कि, कमल विहार का नाम अब कौशल्या विहार होगा। जब से कमल विहार बना है तब से विवाद हो रहा है। अब माता कौशल्या की कृपा से वहां विकास होगा। सीएम ने बीरगांव में ITI खोलने की भी घोषणा की है।

वहीं, कुंती नाम की महिला की ओर से राशन देने में अनियमितता की शिकायत की गई। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए राशन दुकान संचालक के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सीएम बघेल ने राशन दुकान के सामने शेड बनाने के लिए भी निर्देशित किया है, ताकि राशन के लिए कतार में लगे लोगों को परेशानी ना उठानी पड़े।

मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाएं :

1. कबीर नगर और सड्डू स्थित हाउसिंग बोर्ड की पुरानी कालोनियों की नालियों, सीवर लाइन, चेंबर आदि की मरम्मत और सुधार कार्य करवाएंगे।

2. विधानसभा क्षेत्र में आने वाली बीएसयूपी कॉलोनियों में सीवर सीपेज, चेंबरों के सुधार आदि के लिए प्रति बीएसयूपी कॉलोनी के लिए 50-50 लाख रुपए प्रदान करेंगे।

3. बीरगांव में आईटीआई खोला जाएगा।

4. रायपुर नगर निगम के वार्ड 4 में नवनिर्मित शासकीय स्कूल गंगानगर भनपुरी का स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में उन्नयन किया जाएगा।

5. सरोरा के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा।

6. शासकीय मीडिल स्कूल रावाभांठा और सोनडोंगरी को हाईस्कूल में उन्नयन किया जाएगा।

7. वार्ड क्रमांक 8 के सड्डू मुक्तिधाम में बाउण्ड्रीवाल निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया जाएगा।

8. उरकुरा, बोरियाखुर्द के हाई स्कूलों के लिए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करवाया जाएगा।

9. वार्ड क्रमांक 7 के दलदल सिवनी महावीर क्रीड़ा खेल मैदान में अहाता निर्माण करवाया जाएगा।

10. नगर पंचायत माना कैम्प के तालाब का गहरीकरण और सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा।

11. कमल विहार का नामकरण कौशल्या विहार करने की घोषणा।

12. अमलीडीह के महाविद्यालय का नामकरण कौशल्या माता के नाम पर करने की घोषणा। देखिए वीडियो-

हम रामराज्य के रास्ते में चल रहे

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान CM भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के कांग्रेस की ओर से राम मंदिर नहीं बनाने के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, अयोध्या में राम मंदिर बीजेपी नहीं बना रही है। वह तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बन रहा है। 15 साल बीजेपी को मौका मिला पर राम वन गमन पथ नहीं बनाए। BJP राम नाम जपना पराया माल अपना के सिद्धांत पर चलती है। हम रामराज्य के रास्ते में चल रहे हैं।

Tags

Next Story