कांकेर : दो लाख इनामी नक्सली गढ़चिरौली से गिरफ्तार, हत्या और एनकाउंटर जैसी वारदातों में शामिल होने का आरोप

कांकेर : दो लाख इनामी नक्सली गढ़चिरौली से गिरफ्तार, हत्या और एनकाउंटर जैसी वारदातों में शामिल होने का आरोप
X
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से आई खबर के अनुसार, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने दो लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर संगीन अपराधों में लिप्तता के जुर्म कायम हैं। पढ़िए पूरी खबर-

पखांजूर (कांकेर)। गढ़चिरौली जिले में दो लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम मंगरु कटकु मंडाव बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पेरीमिली के जंगल से गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार नक्सली हत्या, मुठभेढ़ जैसी कई घटनाओं में शामिल था। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने यह कार्रवाई की है।

Tags

Next Story