कर्नाटक पुलिस ने हटाई धाराएं : सीएम बघेल बोले- भाजपा की साजिश उजागर हुई, अब ईडी की सारी कार्रवाई निष्फल मानी जाए

कर्नाटक पुलिस ने हटाई धाराएं : सीएम बघेल बोले- भाजपा की साजिश उजागर हुई, अब ईडी की सारी कार्रवाई निष्फल मानी जाए
X
श्री बघेल ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ में चल रही ED कार्रवाई कर्नाटक में दर्ज मामले के आधार पर की गई। निष्पक्ष जांच में बंगलोर पुलिस ने 2 धाराएं हटा दी हैं। उन्होंने कहा कि, जांच के बाद चालान पेश हो चुका है। अब ईडी की सारी कार्रवाई को निष्फल माना जाना चाहिए। श्री बघेल ने कहा कि, इसी आधार पर न्यायालय में तर्क रखा जाएगा। पढ़िए उन्होंने और क्या कहा...

गौरव शर्मा-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई को लेकर CM भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल कर्नाटक में अब सत्ता बदल गई है। वहां भाजपा को हराकर कांग्रेस पार्टी सत्ता पर काबिज हो चुकी है। हाल ही में कर्नाटक पुलिस ने कोयला घाटाले में आरोपी बनाए गए सूर्यकांत तिवारी वाले केस में से कुछ धाराएं हटा दी हैं। उन धाराओं के हटने के बाद के परिप्रेक्ष्य में सीएम का यह बयान आया है।

श्री बघेल ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ में चल रही ED कार्रवाई कर्नाटक में दर्ज मामले के आधार पर की गई। निष्पक्ष जांच में बंगलोर पुलिस ने 2 धाराएं हटा दी हैं। उन्होंने कहा कि, जांच के बाद चालान पेश हो चुका है। अब ईडी की सारी कार्रवाई को निष्फल माना जाना चाहिए। श्री बघेल ने कहा कि, इसी आधार पर न्यायालय में तर्क रखा जाएगा। श्री बघेल बोले कि, भाजपा की साजिश अब उजागर हो चुकी है। मूल आधार समाप्त हो गया तो आगे की कार्रवाई का आधार ही नहीं बचता।

कोरोना काल में कहां थे भाजपा नेता

BJP के केंद्रीय नेताओं के दौरे पर CM भूपेश बघेल का बयान चुनाव करीब है तो BJP नेता लगातार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं छत्तीसगढ़ के लोग संकट में थे तब कोई देखने नहीं आया कोरोना काल में BJP नेता छत्तीसगढ़ नहीं आ रहे थे

Tags

Next Story