खैरागढ़ : हरेली की हरियाली के बीच सावन झूला, रस्सी खींच और कुर्सी दौड़...हर्षोल्लास के साथ मनाया पर्व

राजनांदगांव (खैरागढ़)। राजनांदगांव के खैरागढ़ में जिला लोधी समाज द्वारा सावन महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश महिला लोधी समाज की कार्यकारी अध्यक्ष नामचीन लोक गायिका सीमा कौशिक मुख्य अतिथि थीं, तो वहीं जिला महिला लोधी समाज की संरक्षक चित्रलेखा वर्मा समेत अनेकों ने शिरकत की।
खैरागढ़ के अमलीपारा स्थित भवाल माता मंदिर में 12 बजे अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद 12:30 बजे अतिथियों का उद्बोधन हुआ। 1 बजे सावन झूला महोत्सव मनाया गया। इसके बाद उद्यानिकीय विभाग द्वारा लगाये गए केला बाड़ी का अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम में लोधी समाज को खैरागढ़ से प्रतिनिधित्व देने वाली यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला महिला लोधी समाज महामंत्री रमा वर्मा, उपाध्यक्ष प्रमिला चंदेल, सचिव पुष्पा वर्मा, सर्किल अध्यक्ष खैरागढ़ तुषारिका चंदेल, छुईखदान से कविता जंघेल, गंडई से धनेश्वरी जंघेल, डोंगरगढ़ से रेणुका वर्मा, लालबहादुर नगर से रामेश्वरी वर्मा समेत अनेक मौजूद रहीं। दूसरे कार्यक्रम की खबर भी पढ़िए-
हरेली के मौके पर एक अन्य कार्यक्रम खैरागढ़ के समीपस्थ ग्राम बढ़ईटोला में भी हुआ। इस कार्यक्रम में रस्सी खींचने की प्रतियोगिता हुई, तो कुर्सी दौड़ जैसी दूसरी प्रतिस्पर्धाएं भी हुईं। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने रस्सी खींच प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में पंच गोमती वर्मा ने बाजी मार ली। इसके अलावा पोषण, शिक्षा आदि से संबधित गतिविधियां भी संपन्न हुईं। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष मुरली सिंह वर्मा, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोशनी भगत टोप्पो, तहसीलदार प्रीतम साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से सुपरवाइजर मधु ठाकुर, ममता खोब्रागढ़े, छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की राजनांदगांव जिला अध्यक्ष लता तिवारी, ग्राम सेवक नीलांबर जंघेल, राजनांदगांव जिले के सरपंच संघ के अध्यक्ष वेद राम साहू, जनपद सदस्य खिमेश्वरी पुरुषोत्तम, ग्राम पंचायत सचिव ज्ञान दास साहू, सरपंच संतोषी बाई साहू, तामेश्वर वर्मा, सुरित वर्मा, शिवानंद यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS