खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे कार्यकर्ता सम्मेलन में, बोले - 15 साल तक राज्य को ठगने वाले डॉ. रमन अब अलाप कर रहे

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे कार्यकर्ता सम्मेलन में, बोले - 15 साल तक राज्य को ठगने वाले डॉ. रमन अब अलाप कर रहे
X
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को साधने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज खैरागढ़ पहुंचे हैं। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम बघेल ने भाजपा पर निशान साधा है। जानिए क्या कहा सीएम ने पढ़िए पूरी खबर...

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को साधने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को खैरागढ़ पहुंचे हैं। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम बघेल ने भाजपा पर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक प्रदेश की जनता को ठगने वाले डॉ. रमन सिंह यहाँ केवल चुनावी भाषण दे रहे हैं। प्रदेश की जनता से जुड़ी हर योजनाओं का क्रियान्वयन कांग्रेस सरकार में हो रहा है। गरीब, किसान, आम जनता, महिलाएं सहित हर वर्ग के लिए पिछले तीन सालों में कार्य किया गया है।

सरकार की योजनाओं को गिनाते भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार आई तो हर परिवार को 35 किलो चावल मिल रहा। बिजली बिल हाफ हो गया। इतनी बड़ी संख्या में कर्ज माफी की गई। 25 सौ में धान खरीदी हो रही है। इसका दर अगली बार 2540 रुपए, अगले साल साढ़े 26 सौ और चुनावी साल में 28 सौ रुपए क्विंटल होगा। लेकिन कम नहीं होने देंगे। सीएम भूपेश कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि यशोदा वर्मा केवल प्रतीक है, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केवल अपने बूथ पर ही कार्य करें और जीत दिलाए विधानसभा चुनाव जरूर जीत जाएगें। पूरानी पेंशन योजना लागू होने की जानकारी देतें हुए भूपेश ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को बुढ़ापें का टेंशन सरकार ने खत्म कर दिया है। देखिए ​वीडियो-




Tags

Next Story