खैरागढ़ उपचुनाव : प्रचार अभियान चरम पर, भाजपा ने जारी किया सरकार पर आरोप पत्र

राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी रण तैयार हो चुका है। सभी राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेता मैदान में उतर चुके हैं। वही भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बुधवार को खैरागढ़ पहुंचे हैं। वे खैरागढ़ के गोलबाजार स्थित बाफना भवन में प्रेस वार्ता ली। इस दौरान डॉ. सिंह ने आरोप पत्र जारी किया है। इस आरोप पत्र में उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
उन्होंने कांग्रेस के साढ़े 3 साल के शासनकाल पर सवालिया चिन्ह खड़ा किया है। भाजपा ने 25 बिंदुओं में आरोप पत्र जारी किया है। आरोप पत्र में उन्होंने दिवंगत राजा देवराज सिंह के अपमान की बात कही है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने खैरागढ़, गंडई, छुईखदान या साल्हेवारा कहीं एक भी उल्लेखनीय काम नहीं किए हैं। विकास के सारे काम ठप पड़े हैं। कांग्रेस ने 2018 के पूर्व ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में स्वीकृत कार्यों को निरस्त कर दिया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख, विक्रांत सिंह समेत भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS