खैरागढ़ उपचुनाव : डॉ. रमन सिंह बोले- क्या कांग्रेस 90 विधानसभा में 90 जिला बनाने की सोच रही है?

खैरागढ़ उपचुनाव : डॉ. रमन सिंह बोले- क्या कांग्रेस 90 विधानसभा में 90 जिला बनाने की सोच रही है?
X
राजनांदगांव में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के अभी तक के रुझान के अनुसार कांग्रेस काफी बढ़त हासिल कर चुकी हैं। इसे लकेर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बयान दिया है। क्या कहा डॉ. सिंह ने पढ़िए पूरी खबर...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के अभी तक के रुझान के अनुसार कांग्रेस काफी बढ़त हासिल कर चुकी हैं। इसे लेकर कांग्रेसियों में जश्न मनाना शुरू हो गया है। कांग्रेसी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं। बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को रिकार्ड 20 हजार मतों के अंतर से शिकस्त दी है।

वही पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर बयान दिया है। जिला बनाने की कांग्रेस की घोषणा को डॉ. सिंह ने कहा कि कांग्रेस क्या 90 विधानसभा में 90 जिला बनाने की सोच रही है? क्या जिला बनाकर कांग्रेस अपनी चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है। खैरागढ़ में जिले के अलावा बाकी कोई दूसरे मुद्दे चर्चा में भी नहीं रहे। कांग्रेस के कार्यकर्ता इस बात को लेकर परेशान थे कि उनके पास बोलने के लिए कोई विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव का नतीजा एक प्रकार से प्रतीक के रूप में है कि एक विधानसभा को जीतने के लिए कांग्रेस 29 बिंदुओं का घोषणा पत्र जारी करती है। किसी उप चुनाव में घोषणा पत्र पहली बार जारी किया गया। 3 साल के काम पर कोई बात नहीं की गई। छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकार अपनी उपलब्धियों को लेकर नहीं बल्कि घोषणा पत्र लेकर जनता के बीच जा रही है। ये चुनाव अलार्मिंग है। आने वाले कल के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ा होगा। पूर्व सीएम ने कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं यशोदा वर्मा को बधाई दूंगा, उन्हें शुभकामनाएं दूंगा। देखिए वीडियो-



Tags

Next Story