खैरागढ़ उपचुनाव : एमपी के सीएम शिवराज सिंह बोले- छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीबों का आवास छीना

खैरागढ़ उपचुनाव : एमपी के सीएम शिवराज सिंह बोले- छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीबों का आवास छीना
X
खैरागढ़ उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार अब चरम पर है। भाजपा ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। आज वहां प्रचार के लिए एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। जनसभा से पहले गंडई में निकली भाजपा की बाईक रैली। मंच में भाजपा के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पिछली जितनी भी सभाएं गंडई में हुईं उन सबसे ज्यादा भीड़ शिवराज सिंह चौहान की जनसभा में दिखी। यहां भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने बाकायदा आमंत्रण कार्ड बांटा था। पढ़िए श्री चौहान ने यहां क्या कहा...

गंडई-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए होने जा रहे उपचुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कारने शुक्रवार को भाजपा के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गंडई पहुंचे। यहां हाईस्कूल मैदान में हेलीपैड बनाया गया था। आमसभा करीब 5 बजे कोपेभाठा के मैदान में संपन्न हुई। भाजपा के तामाम दिग्गज नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे। शिवराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की नाकामी को आंकड़ों के जरिये जनता को बताया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यहां के सीएम बघेल इतने डरे हुए हैं कि गंडई के चुने हुए अध्यक्ष को हटाया। आने वाले 12 तारीख को जनता इसका बदला लेके रहेगी। मुझे तो राजनादगांव अपना प्रदेश जैसा लगता है। भूपेश बघेल कैसा मुख्यमंत्री है? जिसके राज में कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान हुआ। साल्हेवारा में गरीबों ने मुझसे कहा छत्तीसगढ़ में पीएम आवास नहीं बन रहा है। पीएम गरीबों के लिए राशन भेजते हैं। सरकार सबसे पहले गरीबों के लिए है, लेकिन छत्तीसगढ़ में सरकार राशन खा जाती है, जनता का मकान खा जाती है। मध्यप्रदेश में 24 लाख पीएम मकान बन गए हैं। 6 लाख पीएम आवास बन रहे हैं। 2 साल बाद एमपी में कोई झोपड़ी में नहीं रहेगा। गरीबों की जररूत रोटी और मकान है। छत्तीसगढ़ में मोदी सरकार ने 12 लाख मकान के लिए पैसा भेजा, भूपेश सरकार ने उसे वापस भेज दिया। मध्यप्रदेश में गरीबों के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जा रही है। एमपी में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बना है। भूपेश सरकार में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। छत्तीसगढ़ में कोल माफिया का राज है। भूपेश बघेल कमीशन की सरकार चला रहे हैं। गरीबों में 5 लाख रुपये तक आयुष्मान योजना में इलाज होता है। गंडई में साढ़े तीन साल में कोई विकास नहीं हुआ। उपचुनाव में घोषणा पत्र तक जारी किया जा रहा है। सीएम बघेल असम, यूपी के प्रभारी थे। परिणाम आया 2, हम दो हमारे दो। भूपेश को कांग्रेस का एटीएम कहते हैं। श्री चौहान ने डॉ. रमन सिंह की योजनाओं को सिलसिलेवार आंकड़ों को बताया। उनहोंने कहा कि कोमल जंघेल व्यवहार से भी कोमल हैं। कांग्रेस की ओर से घोषित जिलों में अब तक कलेक्टर व एसपी तक नहीं हैं। कृषक सम्मान निधि की सूची तक भूपेश सरकार ने नहीं भेजा है।

श्री चौहान से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा- शिवराज सिंह ने 34 लाख बेटियों का विवाह संपन्न कराया है। एमपी विकास दर 19.7 प्रतिशत है। बिजली का उत्पादन में रिकार्ड बनाया है। 53 लाख 50 हजार पीएम आवास मध्यप्रदेश में बना है। सीजी में 12 लाख पीएम आवास को वापस भेज दिया है। भूपेश के मंत्री और विधायकों ने गंडई में डेरा डाल दिया है। यह कांग्रेस अपनी हार के डर से कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि कोमल जंघेल के लिए 1 नम्बर में बटन दबाना है। रमन सिंह ने सुंदर ढंग से साधु और चूहे की कहानी सुनाई।





Tags

Next Story