खैरागढ़ उपचुनाव : एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने कहा- छत्तीसगढ़ हमारे कलेजे का टुकड़ा, राज्य सरकार पर साधा निशाना

राजनांदगांव। खैरागढ़ में 12 अप्रैल को होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में जुटी है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को खैरागढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने खैरागढ़ के साल्हेवारा में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ हमारे कलेजे का टुकड़ा है। छत्तीसगढ़ से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। मैं मां बम्लेश्वरी माता से प्रार्थना करता हूं कि आपको सुखी रखे, आपके चेहरे पर मुस्कुराहट रहें।
साथ ही सीएम शिवराज सिंह ने भूपेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार में यह मुस्कुराहट छीन ली गई है। आज गरीबों को प्लास्टिक मिला चावल दिया जा रहा है। भूपेश सरकार गरीबों का राशन खाने का काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। श्री चौहान ने कहा कि मोदी सरकार का दिया हुआ राशन, पीएम आवास का पैसे खा गए। भूपेश बघेल को रात में भी रमन सिंह दिखते हैं। भूपेश बघेल बदले की भावना से काम करते हैं। भूपेश सरकार ने नौजवानों को नौकरी नहीं दी। बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी पूरा नहीं किया। रोजगार देने का काम भाजपा की सरकार करती है। वहीं डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह के साथ आया हूं, इस अपील के साथ आया हूं। आपको एक बार फिर किसान के बेटे कोमल जंघेल को चुनाव जिताना है। मध्यप्रदेश में विकास की गंगा बहाने वाले शिवराज सिंह आज आपके बीच आए हैं। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल, भाजपा विधायक सौरभ सिंह, पूर्व मंत्री केदार कश्यप और पूर्व सांसद मधुसूदन यादव उपस्थित थे। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS