खैरागढ़ : संगीत विश्वविद्यालय में एड्स के विरुद्ध मुहिम, ग्रामीणों तक भी संदेश पहुंचा रहे विद्यार्थी

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में विश्व एड्स जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के आयोजन नियमित रूप से किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर तथा नारे लगाकर एड्स के प्रति जागरूकता के लिए मुहिम चलाई। यहां इस पूरे कार्यक्रम का समन्वय कर रहे विश्वविद्यालय के योग अनुदेशक डॉ. अजय पांडे ने बताया कि कुलपति पद्मश्री डॉ ममता (मोक्षदा) चंद्राकर के मार्गदर्शन में और कुलसचिव प्रोफेसर डॉक्टर आईडी तिवारी के निर्देशन में विश्व एड्स जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कुलपति और कुलसचिव के अलावा सहायक कुलसचिव राजेश कुमार गुप्ता और वित्त अधिकारी नरेंद्र कुमार गढ़े को समन्वयक डॉ. पांडेय ने रेड रिबन लगाया। छात्र-छात्राओं के द्वारा रैलियां निकालकर, मानव श्रृंखला बनाकर तथा आम लोगों से सामान्य संवाद स्थापित कर भी एड्स के प्रति जागरूकता लाने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। आपको बता दें कि विश्वविद्यालय के गोदग्रामों में भी जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। विशेषकर कुलाधिपति व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके द्वारा गोद लिए गए ग्राम जंगलपुर में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से विश्वविद्यालय के द्वारा विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियां जारी हैं। इस पूरे अभियान में विद्यार्थियों के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, शोधार्थी सहित पूरा विश्वविद्यालय परिवार शामिल है। देखें वीडियो -
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS