खैरागढ़ में जनता कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि, सरपंच-पंच, कार्यकर्ता सहित 500 कांग्रेस में शामिल

रायपुर। जनता कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि, जनपद सदस्य समाज प्रमुखों सहित सैकड़ों पंच,सरपंच और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश कर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा यह प्रदेश का सौभाग्य है कि बघेल जी जैसा सशक्त मुख्यमंत्री मिला है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का गौरव वापस लौटा है। दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह भी चाहते थे कि हम सब कांग्रेस में शामिल हों। आज उनकी इच्छा पूरी हो गई है।संभवत बाक़ी साथी भी घर वापसी करेंगे। कार्यकर्ताओं ने हाउसिंग बोर्ड के डायरेक्टर विनोद तिवारी के प्रति आभार जताया, जिनके सहयोग से यह कांग्रेस प्रवेश सुगम हो सका।
जड़ों की ओर लौटे: मुख्यमंत्री भूपेश बघेलके नेतृत्व में आस्था जताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे कांग्रेस मूल के ही लोग हैं। कांग्रेस से कभी अलग महसूस ही नहीं किया। तत्कालीन राजनीतिक हालात की वजह से अपने नेता के साथ गए थे। जैसा सब जानते हैं कि स्वर्गीय देवव्रत जी ने कांग्रेस में आने की इच्छा जताई थी। हम सब उनकी अंतिम इच्छा को पूरी कर रहे हैं। खैरागढ़ की जनता प्रसन्न है और कांग्रेस के लिए मन से, वचन से और कर्म से कार्य करने का संकल्प लेती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा स्व. देवव्रत सिंह भी घर वापसी चाहते थे, किंतु आज वो हमारे बीच नही रहे। उपस्थित जनता, कांग्रेस के सभी साथियों की घर वापसी पर मै बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। इससे निश्चित तौर पर कांग्रेस को मज़बूती मिलेगी। आगे सभी को मिलकर एक साथ पार्टी की मज़बूती के लिए कार्य करना है। कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने भी स्व देवव्रत सिंह को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि देवव्रत सिंह घर वापसी चाहते थे और हर जगह खुल कर कांग्रेस से पक्ष में अपना समर्थन भी व्यक्त करते थे। मरवाही में भी उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में कार्य किया। आप सभी का घर वापसी का हम स्वागत करते हैं। सभी को ए जुट हो कर आगे काम करना है।
जनता कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त: कांग्रेस में प्रवेश करने वालों ने कहा कि अब खैरागढ़ ही नहीं, छत्तीसगढ़ में भी जनता कांग्रेस का न अस्तित्व है न भविष्य। कांग्रेस ही कार्यकर्तायों की ताकत है, उनका गुरूर है। कांग्रेस ही देश का भविष्य है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व से स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ का भविष्य स्वर्णिम है। कांग्रेस प्रवेश के इस कार्यक्रम के संयोजक ममता राजेश पाल, दयालु वर्मा, शिरीष मिश्रा, किशून मिर्चें आदि थे। आज के प्रवेश कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिरीष मिश्रा विधायक प्रतिनिधि, लक्ष्मण विश्वकर्मा विधायक प्रतिनिधि, मोहन भारती विधायक प्रतिनिधि, किशुन मिर्चे प्रदेश महामंत्री जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं महंत सतनामी समाज, सरपंच प्रांजल सिंह, चंद्रकमल बंजारे, कुंवरियाजती पटेल, धनुष साहू, ललित साहू, रेखा पाल, राजेश भारती, सेवन वर्मा, चेतन मानिकपुरी, गणेश धुर्वे, खेदू साहू, खुमेश बंजारे, केशव पटेल, उबारन धृतलहरे, दीपक अग्रवाल, दिनेश साहू, अश्वन धुर्वे, मंगल केलकर, अनुज पटेल, विजय यदु जिला महासचिव जकाछ, सूरज यदू उपाध्यक्ष युवा जकाछ, नंदकिशोर सिन्हा सचिव युवा जकाछ, रवि गहने पंच, सत्यम सारथी, प्रेम यादव ,अमरनाथ यादव, हेमंत, ज्ञानेश्वर, दिनेश पटेल, नंदू, वीरेंद्र पप्पू, सुजीत, मनोज वर्मा, हिरेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में साथी उपस्थित रहे।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS