मासूम का अपहरण कर हत्या: गले पर मिले रस्सी के निशान, खेलते-खेलते हो गया था गायब... पिता को लिया गया हिरासत में...

बिलासपुर। बिलासपुर में चार साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम खेलते-खेलते बच्चा मोहल्ले से अचानक गायब हो गया था। परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। जिसके बाद शनिवार की सुबह करीब 5 बजे उसकी लाश घर के पास मिली है। बच्चे की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर निवासी मदन सुरजे किसान है और पेंटिंग का भी काम करता है। शुक्रवार की शाम उसका 4 साल का बेटा शौर्य उर्फ दिव्यांशु सुरजे घर से खेलने के लिए निकला था। गांव के गुड़ी के पास खेलते-खेलते वह गायब हो गया। शाम पांच बजे परिजन उसे बुलाने के लिए गए, तब वहां कोई नहीं था। उसके साथ खेल रहे बच्चे भी अपने-अपने घर चले गए थे। परिजन इधर-उधर बच्चे की तलाश करते रहे। लेकिन, देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। इससे घबराए परिजन रात भर उसकी तलाश में जुट रहे।इस दौरान सुबह करीब 5 बजे बच्चे की लाश घर के पास ही गली में मिली। मासूम बच्चे की मौत की खबर सुनकर घर में मातम छा गया।
बच्चे के गले में रस्सी के निशान
बच्चे के शरीर में खरोच के निशान हैं। वहीं, गले में रस्सी के भी निशान मिले हैं। ऐसे में उसका अपहरण और फिर हत्या करने की आशंका है। हत्यारों ने बच्चे की हत्या कर शव को घर के पास ही लाकर फेंक दिया था। प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पता चला है कि मदन और उसकी पत्नी सलमा ने करीब पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। सलमा का मायका मदन के पड़ोस में ही है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सलमा और मदन के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह अपने बच्चे को छोड़कर मायके चली गई। दोपहर करीब तीन बजे मदन अपने ससुराल गया, जहां से वह अपनी पत्नी को लेकर वापस घर आया। इस दौरान उसने बच्चे को खेलने के लिए बाहर भेज दिया। फिर दोनों पत्नी-पत्नी आपस में झगड़ने लगे। विवाद बढ़ने पर शाम करीब चार बजे सलमा फिर से अपने मायके चली गई। तब, मासूम शौर्य अपने पिता मदन के साथ देखा गया था। इसके बाद वह अचानक गायब हो गया।
मदन अपनी पत्नी के चरित्र पर करता था शक
दरअसल, मदन अपनी पत्नी की चरित्र पर शक करता है, जिसके कारण वह अपनी पत्नी से विवाद कर आए दिन मारपीट करता था। ऐसे में पुलिस को शक है कि बच्चे की हत्या में कहीं मदन का ही तो हाथ नहीं है। यही वजह है कि पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई है। वहीं, उसकी पत्नी का भी बयान दर्ज कर बारीकी से पूछताछ की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS