Kisan Morcha : किसान मोर्चा सम्मेलन आज, केदार बोले- सरकार ने किसानों के नाम पर किया छल

रायपुर- कुशाभाऊ ठाकरे (Kushabhau Thakre Complex) परिसर में दोपहर 3 बजे भाजपा किसान मोर्चा (Kisan Morcha) के सम्मेलन में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, केन्द्रीय रासायनिक खाद मंत्री मनसुख मांडविया, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन (Nitin Naveen), राष्ट्रीय महामंत्री शंभू कुमार, प्रदेश प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव, पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agarwal), चंद्रशेखर साहू, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू समेत कई राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
आज होने वाले बीजेपी किसान मोर्चा (Kisan Morcha) सम्मेलन को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने किसानों के नाम पर किया छल किया है। दिखाने के लिए कह रहे है कि, किसानों के साथ हैं। अगर मोदी जी इतना चावला नहीं खरीदते तो मुख्यमंत्री की क्या हालत होती। यह पूरे प्रदेश की जनता और किसान जानते हैं। किसान समझदार हो गए हैं, पुराने पीढ़ी का किसान नहीं है।
कठपुतली को पसीसी अध्यक्ष बना दिया...
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा (Kumari Selja) के लोकसभा दौरे को लेकर प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, कुछ जगहों से मारपीट और धक्कामुक्की की खबर आई थी। जिससे पता चला है कि, कुमारी शैलजा निचले स्तर पर बैठक ले रही हैं। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असंतोष है। कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष पर विश्वास नहीं कर पा रहे है। कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्तियां रद्द करती है। इसलिए कांग्रेस ने एक कठपुतली को पीसीसी अध्यक्ष बना दिया है। जो कार्रवाई करना होता है, उनके प्रदेश प्रभारी और सिर्फ बड़े नेता करते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS