किसान न्याय योजना : पहली किस्त की राशि आई खाते में, बैंकों में उमड़ी किसानों की भीड़

पलारी। छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2021-22 की पहली किस्त की राशि किसानों मिल गई है। अब किसान पैसा निकालने सहकारी बैंक में जा रहे हैं, जिससे बैंकों में भारी भीड़ देखा जा रहा है। दरअसल किसान न्याय योजना की प्रथम किस्त की राशि शनिवार को जैसे ही खाते में आई बलौदाबाजार जिले के सभी सहकारी बैंकों में सोमवार को किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंक खुलने के पहले सुबह 9 बजे से ही किसानों की लंबी लाइन लग गई।
न्याय योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से किसानों के खाते में अंतर की राशि की प्रथम किस्त जारी होने से बैंक प्रबंधन की ओर से किसानों को भुगतान किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से राशि किसानों के खाते में डालने की सूचना पहले ही दे दी गई थी। वहीं जानकारी मिलते ही किसानों की भीड़ सहकारी बैंकों के सामने उमड़ रही है।किसानों ने बताया कि अभी धान बुवाई का समय आने वाला है, इसलिए खाद बीज इत्यादि खरीदने के लिए यह राशि हमारे लिए काफी मददगार होगी। वही पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने न्याय योजना को छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए संजीवनी बताया। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS