VIDEO:ब्रेकिंग न्यूज: धान खरीदी केन्द्र में चाकूबाजी, किसानों ने चौकी का किया घेराव

VIDEO:ब्रेकिंग न्यूज: धान खरीदी केन्द्र में चाकूबाजी, किसानों ने चौकी का किया घेराव
X
लोरमी के खुड़िया गांव में वानांचल क्षेत्र के किसान धान बेचने के लिए खुड़िया धान खरीदी केन्द्र आये हुए थे। खरीदी केन्द्र में धान लेनदेन का काम चल रहा था कि तभी कुछ बदमाश युवक धान खरीदी केन्द्र पहुंचे और किसानों से शरब पीने के लिए पैसे मागने लगे। क्या है पूरा मामला आगे पढ़िये-

लोरमी। मुंगेली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। लोरमी के खुड़िया गांव में धान खरीदी केंद्र में चाकूबाजी हुई है। वानांचल से धान बेचने आये किसानों से शराब पीने के लिए खुड़िया के कुछ बदमाश युवक पैसे मांग रहे थे पैसे न देने पर दिया इस वारदात को अनजाम। मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है।

मिली सूचना के अनुसार, लोरमी के खुड़िया गांव में वानांचल क्षेत्र के किसान धान बेचने के लिए खुड़िया धान खरीदी केन्द्र आये हुए थे। खरीदी केन्द्र में धान लेनदेन का काम चल रहा था कि तभी कुछ बदमाश युवक धान खरीदी केन्द्र पहुंचे और किसानों से शरब पीने के लिए पैसे मागनें लगे। किसानों के पैसे न देने पर उनमे से ही एक बदमाश ने किसान पर चाक़ू से हमला कर दिया। इस वारदात के बाद खुड़िया गांव के गुस्साए किसानों ने चौकी का घेराव कर नारे बाजी करने लगे। वही मौके पर मुंगेली एडिशनल एसपी अनिल सोनी व लोरमी थाना के स्टाप ने मौके पर पहुंचे और जैसे- तैसे किसानों को समझाइश देकर भीड़ पर काबू पाया। पुलिस ने बदमाशो को पकड़ लिया है और उनके खिलाफ कार्यवाई की जा रही है। वहीं पीड़ित किसान को लोरमी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। देखिये वीडियो-


Tags

Next Story