जाने कैसी मजबूरी : रायपुर के परिवार ने कांकेर के लॉज में दी जान, दो बच्चे पलंग पर और पति-पत्नी की लाश फंदे पर लटकी मिली

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक लॉज में एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश मिली है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतकों में पति-पत्नि और दो बच्चे शामिल हैं। ये सभी मृतक रायपुर निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित एक लॉज का है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी जितेंद्र देवांगन अपनी पत्नी सविता और दो बच्चों गुनगुन और टुकटुक के साथ यहां आए थे। देर रात लॉज के मैनेजर ने उनकी लाश देखी। जितेंद्र और उसकी पत्नी सविता की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी।
जबकि दोनों बच्चों के शव बेड पर पड़ा था। पुलिस को आशंका है कि दंपति ने पहले बच्चों को जहर देकर मारा गया होगा। उनके मुंह नाक से झाग निकल रहा था। फिर पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं कांकेर एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि कांकेर बस स्टैंड के पास एक लाज में एक परिवार आकर रुका हुआ था, जो की आज सुबह से ही बाहर नहीं निकले हैं। इसके अलावा कर्मचारियों के आवाज देने पर भी भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम यहां पहुंची और दरवाजा को तोड़कर देखा तो पति पत्नी फांसी पर झूलते मिले। साथ ही दो बच्चों का शव भी मिला है। फॉरेंसिक की टीम को मौके पर बुलाया गया है, हर एंगल से जांच की जा रही है। मौके से फिलहाल कोई सोसाइड नोट नहीं मिला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS