खैरागढ़ से कोमल जंघेल भाजपा प्रत्याशी घोषित : कल भरेंगे नामांकन, जनता कांग्रेस से नरेंद्र सोनी प्रत्याशी, कांग्रेस प्रत्याशी का नामिनेशन आज

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की एकमात्र विधानसभा सीट खैरागढ़ के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी बुधवार को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने दो बार खरागढ़ से विधायक और संसदीय सचिव रहे कोमल जंघेल को मैदान में उतारा है। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी श्री जंघेल कुछ सौ मतों से ही पीछे रह गए थे। त्रिकोणीय मुकाबले में जीत जनता कांग्रेस के प्रत्याशी देवव्रत सिंह के हाथ लगी थी। वहीं कांग्रेस को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जनता कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के तौर पर इस बार नरेंद्र सोनी वकील को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा को टिकट दी है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आज पूरे लाव लश्कर के साा नामांकन भरने वाली हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल कल गुरुवार को अपना नामिनेशन दाखिल करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS