कोरबा : मोबाइल को लेकर हुआ विवाद, बड़ी बहन ने छोटी को उतारा मौत के घाट

कोरबा। मोबाईल को लेकर हुए विवाद में बड़ी बहन द्वारा छोटी बहन की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें कमरे में सो रही थीं तभी दोनों में विवाद हो गया। घटना कटघोरा थाना अंतर्गत मल्दा क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना कटघोरा पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक 13 वर्षीय सुनैना महंत की हत्या हुई है। हत्या के वक़्त बड़ी बहन भी उसी के साथ सोई हुई थी। माता-पिता परिवारिक कार्यक्रम से ग्राम पुटूवा गए हुए थे। मृतका सुनैना महंत के गले और सिर पर पर चोट के निशान है। जब मामले की जानकारी कोटवार को हुई तो जानकारी मुताबिक आज सुबह घर के ही एक बुजुर्ग सदस्य ने जब कमरे में जाकर मृतिका सुनैना महंत को उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठी और देखा कि उसके गले व सिर पर चोट के निशान हैं।
चोट के निशान देख वह डर गया और इसकी सूचना गांव में अन्य लोगों को दी। गांव के ही कोटवार ने पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है की दोनों बहनों के बीच अक्सर मोबाइल को लेकर झगड़ा होते रहता था। आरोप है कि कल शाम को भी उसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और सुबह बड़ी बहन ने ही कुल्हाड़ी से अपनी छोटी बहन को मौत के घाट उतार दिया।
फिलहाल कटघोरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बड़ी बहन को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। हत्या का मुख्य कारण क्या है इसकी पुष्ट जानकारी जांच के बाद ही मिल पाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS