कोरिया : भाजयुमो की कार्यकारिणी घोषित, आकाश दुआ बने मंडल अध्यक्ष

कोरिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल की अनुशंसा से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े द्वारा जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई। इस सूची के मुताबिक आकाश दुआ को मनेन्द्रगढ़ मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी कड़ी में मनेंद्रगढ़ से कोमल पटेल को जिला मंत्री, अखिलेश मिश्रा को जिला प्रशिक्षण प्रमुख, जलील शाह को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, आदित्य अग्रवाल जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख, साक्षी जायसवाल को जिला कन्या शक्ति संयोजिका,जिला कार्यसमिति सदस्य अमन अरोड़ा व जिला कार्यसमिति सदस्य सूरज चंदेल को बनाया गया है।
युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसी परिपेक्ष्य में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आकाश दुआ ने जिला एवं मंडल भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें युवा मोर्चा की बागडोर सौंपी गई है उस पर खरा उतरने के लिए वह सदैव संकल्पित रहेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS