राजधानी पहुंचीं कुमारी शैलजा : राष्ट्रीय अधिवेशन और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारियों पर करेंगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा शुक्रवार को राजधानी रायपुर पहुंचीं। शैलजा के रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का महाधिवेशन होने जा रहा है। उसकी तैयारी सभी लोग मिलजुल कर करेंगे। आज महाधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा होगी।
घर-घर पहुंचेंगे नेता और कार्यकर्ता
इसके अलावा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हमारा शुरू होने वाला है। उसकी तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी। राहुल गांधी अपनी यात्रा के अंतिम चरण में है। कश्मीर पहुंच चुके हैं। 30 तारीख को श्रीनगर में झंडा फहराया जाएगा। उसके पहले 26 जनवरी से हम हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा हर प्रदेश में शुरू करने जा रहे हैं। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इस अभियान के तहत घर-घर तक नेता और कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
महाधिवेशन के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करेंगी कुमारी सैलजा
उल्लेखनीय है कि प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा आज महाधिवेशन के प्रस्तावित स्थल यानी नया रायपुर के राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण के दौरान सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी के नेता मौजूद रहेंगे। 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS