कुम्हारी फ्लाईओवर हादसा : परिजनों को खो चुकी बच्ची को पंद्रह लाख रुपए देगी कंपनी, दुर्ग जिला प्रशासन के निर्देश पर मानी कंपनी

दुर्ग। कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अपने परिजनों को खो चुकी बच्ची अन्नू देवांगन की पढ़ाई-लिखाई और अन्य जरूरतों के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी रायल इंफ्रा पंद्रह लाख रुपए उसे देगी। दुर्ग कलेक्टर और एसपी ने इस संबंध में कंपनी के प्रबंधन से चर्चा की और उन्हें बच्ची की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने के लिए कहा। अधिकारियों ने प्रबंधन से कहा कि, फ्लाईओवर निर्माण की अनुबंध शर्तों में सुरक्षा संबंधी सभी बातों का पूरा ध्यान रखना शामिल था। कंपनी ने इस पर लापरवाही की जिससे यह गंभीर हादसा हुआ। इस हादसे में बच्ची ने अपने माता-पिता को खो दिया और अब उसके सामने परवरिश की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। इसके लिए उसके परवरिश का खर्च कंपनी उठाये। इस पर चर्चा के बाद प्रबंधन ने पंद्रह लाख रुपए देना स्वीकार किया। कंपनी प्रबंधन गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर और एसपी की उपस्थिति में पंद्रह लाख रुपए का चेक परिजनों को प्रदान करेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS