मजदूर की मौत : निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरे 2 मजदूर, एक की मौत, दूसरा घायल

मजदूर की मौत : निर्माणाधीन मकान  की तीसरी मंजिल से गिरे 2 मजदूर, एक की मौत, दूसरा घायल
X
शहर के रामदेव चौक पर एक निर्माणाधीन मकान में लिफ्ट का काम करने के दौरान 2 मजदूर तीसरे मंजिल से नीचे गिर गए। जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।पढ़िए पूरी खबर ...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के तीसरे मंजिल से दो मजदूर नीचे गिर गए, जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्‍पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

निर्माणाधीन मकान के तीसरे मंजिल से नीचे मजदूर

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूर का नाम राजू पटेल है। घायल मजदूर का नाम महेंद्र यादव है। बालोद शहर के रामदेव चौक पर एक निर्माणाधीन मकान में लिफ्ट का काम का चल रहा है। इस कार्य में लगे 2 मजदूर तीसरे मंजिल से नीचे गिर गए, जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगड़ने पर उसे हाई सेंटर में रेफर करने की तैयारी की जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान में मकान मालिक ने बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से काम करवाया जा रहा था।

Tags

Next Story