CG Politics: लखमा की लखटकिया बात, बोले- 2024 में राहुल गांधी पीएम बनेंगे तभी ठीक से चलेंगी ट्रेनें और महंगाई कम होगी

स्वप्निल गौरखेड़े-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द करने को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसके विरोध में बीते दिनों कांग्रेस ने रेल रोको आंदोलन का आयोजन भी किया था जिसको लेकर FIR भी दर्ज भी किया गया है। जिसको लेकर अब मंगलवार को आबकारी मंत्री मंत्री कवासी लखमा(Excise Minister Kawasi Lakhma) का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि, हम आंदोलन करेंगे तो क्या ये गोली मारेंगे। कांग्रेस जनता के लिए लड़ती है, जनता के लिए मरती है, ये अडानी के लिए ट्रेन रद्द कर रहे हैं, 2024 में राहुल गांधी आएंगे तो ट्रेन चलेगी, महंगाई कम होगी।
हम महिलाओं को देवी मानते हैं-लखमा
प्रियंका गांधी के दौरे और महिला सम्मेलन को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि,महिलाएं विधायक और महापौर बन रही हैं ये नीति राजीव गांधी की है।हम महिलाओं को देवी मानते हैं, महिला घर की होम मिनिस्टर होती हैं। 15 साल में भाजपा ने आंगनबाड़ी, मितानिनों का मानदेय नहीं बढ़ाया और ये ढोंग करने आते हैं। राज्य में कभी गोवा, तो कभी असम के सीएम आ रहे हैं ये नागपुर से चलने वाली पार्टी हैं।
विधायक को जितना परेशान करेंगे, उतना फायदा कांग्रेस को होगा
कांग्रेसी विधायक के नोटों के बंडलों के साथ वीडियो वायरल होने पर बीजेपी के आरोपों पर मंत्री लखमा ने पलटवार करते हुए कि, वे गरीब हैं, जिसके पास पत्नी नहीं, एक एकड़ जमीन नहीं, उसे परेशान कर रहे हैं। रामकुमार यादव के MLA बनने से बीजेपी को दर्द हो रहा है। ओपी चौधरी(OP Chaudhary) ने बस्तर में पैसा खाया जिससे वे डरकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। रामकुमार यादव को ये जितना परेशान करेंगे, उसका उतना फायदा कांग्रेस को होगा।
बीजेपी की रैली से प्रियंका गांधी को फर्क नहीं पड़ेगा
श्री लखमा ने आगे कहा कि, प्रियंका गांधी के दौरे के दिन बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पाटन पहुंचेगी। भाजपा हमेशा लड़ाने का काम करती है, जिस दिन प्रियंका गांधी आ रही हैं उस दिन ये परिवर्तन यात्रा क्यों निकाल रहे हैं। हमने तो उनके परिवर्तन यात्रा के समय कोई रैली नहीं की पीएम मोदी आए थे तब भी हमने कुछ नहीं किया। वो प्रियंका गांधी हैं, इनकी रैली से उन्हे कोई फर्क नहीं पड़ेगा India गठबंधन के बाद से बीजेपी बौखलाई हुई है। ऐसा नहीं होता ये एक दो दिन बाद परिवर्तन यात्रा निकालते।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS