सूने मकान से लाखों की चोरी : खिड़की काटकर घुसे चोर, सोने-चांदी के जेवर और नकद ले भागे

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में चोरों ने एक सूने मकान से गहने और नगद मिलाकर कुल 6 लाख रुपए की चोरी कर ली है। चोरो ने खिड़की के ग्रिल को काटकर घर के अंदर घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। परिवार जब वापस लौटा, तो घर पूरा बिखरा हुआ मिला। परिवार ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना मिशन कंपाउंड जांजगीर की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक एलियट नंद अपने परिवार के साथ 30 सितंबर को कोरबा जिले के NTPC एरिया में स्थित सतदल नाथ अस्पताल गया था। उसकी पत्नी को हड्डी से जुड़ी कोई दिक्कत है, वो उसी के इलाज के लिए वहां गया हुआ था। जब वो वापस 6 अक्टूबर को अपने घर पहुंचा, तो बाहर से ताला वैसे ही लगा हुआ था, जैसे वे लगाकर गए थे। ताला खोलकर जब वे अंदर पहुंचे, उनके होश उड़ गए। घर के अंदर का सामान पूरा इधर से उधर पड़ा हुआ था। अलमारी से सोने के गहने और नगद गायब मिले।

खिड़की में लगा लोहे का एंगल टूटा हुआ मिला
आरोपियों ने 7 तोला सोना कीमत 3 लाख 92 हजार और 2 लाख नगद मिलाकर कुल 6 लाख रुपए चुरा लिए। जांच अधिकारी का कहना है कि, घर की पूरी जांच करने के बाद खिड़की में लगा लोहे का एंगल टूटा हुआ पाया गया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। पुलिस ने बताया कि, फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS