चारामा घाट में भू-स्खलन : पुराने मार्ग से शुरू की गई आवाजाही…

कांकेर। एनएच 30 पर चारामा घाट में लगातार तेज बारिश के चलते भू स्खलन हुआ है। इसके चलते बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। लेकिन चारामा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालकर पुराने मार्ग को बहाल करवाकर एनएच 30 पर आवागमन शुरु करवाया है। वही मुख्य मार्ग में बड़े-बड़े चटान अभी भी पड़े हुए है।
दरअसल, बीती रात से जिले में मूसलधार बारिश हो रही है। जिससे चारामा घाट में देर रात भू-स्खलन हुआ है। राहत की बात ये है कि इस भू-स्खलन की चपेट में कोई नहीं आया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बता दे कि चारामा घाट में पहले भू-स्खलन हो चुका हुआ है। जब से नया मार्ग बनाया गया है, हर साल तेज बारिश में इस तरह की स्तिथियाँ निर्मित हो रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS