नक्सलियों ने सीएएफ कैंप में की अंधाधुंध फायरिंग : 4 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 4 जवान घायल हो गए हैं। 2 घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है, वहीं 2 जवानों का उपचार बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है। मामला कुटरू थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा स्थिति सीएएफ कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब 11 बजे नक्सलियों ने कैंप पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। नक्सलियों की फायरिंग से सुरक्षा बल के 4 जवान घायल हो गए हैं। 2 जवानों का उपचार बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं घायल जवानों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है। गंभीर रूप से घायल दोनों जवानों को कल रात ही MI-17 हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया। जवानों को रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रायपुर लाए गए घायलों में टुकेश्वर ध्रुव और जितेंद्र मंडावी है।

© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS