नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर बोला हमला : कहा- किसान की जमीन हड़प रहे हैं...तो जनता सोच ले और क्या-क्या करते होंगे...

रायपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बाकी है। चुनाव से पहले पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ सीएम बघेल ने गृहमंत्री के दुर्ग दौरे से पहले कहा था कि, दुर्ग हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है और रहेगा। इन सब के बीच नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि, गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से बीजेपी के कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है। राष्ट्रीय नेताओं का दौरा होना चाहिए, पीएम मोदी के आने के बाद छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे हुए हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
जिला अध्यक्ष की दबंगाई पर भाजपा का तंज...
बिलासपुर के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शेरू असलम ने किसान को रौब दिखाते हुए जमीन हड़पने की धमकी दी। इसी दबंगाई पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि, कांग्रेस का साफ तौर पर कहना है कि, हम किसानों की सरकार हैं। लेकिन ये सरकार तो किसान की जमीन हड़प कर बैठे हुए हैं। तो सोच लीजिए और क्या-क्या किया जाता है।
15 विपक्षी दलों की बैठक पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा...
पटना में 15 विपक्षी दलों की बैठक पर सीएम बघेल ने कहा था कि, विपक्षी दलों की बैठक से भारतीय जनता पार्टी की धड़कनें बढ़ गई है। इनके पैरों के नीचे की ज़मीन खिसकती जा रही है। इस पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि, राज्य सरकार की कवायद पिछले 4 साल से चल रही है। इन 15 विपक्षी पार्टियों का प्रधानमंत्री कौन होगा? हमारा तय है कि, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, खास बात यह है कि, अब देश के अंदर जितने विपक्ष हैं, उनकी विश्वसनीयता नहीं है। जनता अब इन लोगों की मंशा को जाच गई है।
नक्सली नेताओं को भाजपा से इस्तीफा देने के लिए बोला गया- चंदेल
राज्य में नक्सलियों को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि, प्रजातंत्र में विपक्ष को अपने बात कहने का अधिकार नहीं हैं। नक्सलियों द्वारा कार्यक्रमों में जाने से रोक लगा दी जाती है। कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, यह लोग नक्सली नेताओं को भाजपा से इस्तीफा देने के लिए बोल रहे हैं। साथ ही कहा कि, कांग्रेस शासन में बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद तेजी से बढ़ रहा है। हर रोज नई घटनाएं सामने आ रही है। हर बार इस तरह की घटना को देखकर लगता है कि, यह टारगेट किलिंग है। ऐसा लोकतंत्र में नहीं होना चाहिए, लेकिन यह सब हो रहा है।
कांग्रेस की आंतरिक स्थिति ठीक नहीं है...
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बताया कि, कांग्रेस की आंतरिक स्थिति ठीक नहीं है। किसी नेता में संवाद और संपर्क नहीं है और न ही जनता के लिए कार्य कर रही है। कांग्रेस में नियुक्ति पत्र पर संगठन में हुए विवाद पर हमला बोलते हुए कहा कि, बड़े नेताओं में इतनी गुटबाजी है तो निचले स्तर पर कैसे निर्णय लिया जाता होगा, यह सबको पता है। लगता है कांग्रेस के ''दिल के टुकड़े हजार हुए कोई इधर गिरा कोई उधर''
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS