नेता प्रतिपक्ष का शायराना अंदाज : सरकार से बोले- क्या हुआ तेरा वादा.... वो कसम... वो इरादा...

आकाश पवार-पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में भाजपा अब चुनावी मोड पर आ गई है। भाजपा अब छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान के तहत विभिन्न विधानसभाओं में सभा आयोजित कर कांग्रेस को घेरने की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में आज नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव समेत कई नेताओं ने शिरकत की।
आपको बता दें मंच से भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का कहा कि कांग्रेस झूठ और फरेब पर लिखी गई सरकार है। जब कोरोना काल में लोगों को दवा की जरूरत थी तब छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार घर-घर जाकर दारू बांट रही थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शासन और प्रशासन के सहयोग से प्रदेश में अवैध शराब का धंधा चल रहा है। कांग्रेस शासनकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं आए दिन हत्याएं हो रही हैं।
उन्होंने मंच से लोगों से अपील करते हुए कहा आने वाले चुनाव में भूपेश बघेल को सबक सिखाना है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने शायराना अंदाज में सरकार पर तंज कसते हुए कहा-क्या हुआ तेरा वादा वो कसम वो इरादा। उन्होंने आगे कहा कि जब हम कांग्रेस के मंत्रियों से कुछ कहते हैं तो वो जवाब देते हैं - नरवा गरवा घुरवा बारी इसके आगे हम नहीं जानो संगवारी। मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा- छत्तीसगढ़ सरकार असामाजिक तत्वों, गुंडों और गैंगवार को संरक्षण दे रही है। दूसरे राज्यों से गैंगवार यहां आ गए हैं। यह सारा खेल सरकार के संरक्षण में चल रहा है। नित नए किस्म के अपराध घट रहे हैं। 4 साल में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ में बदल गया है.....
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS