Maha Panchayat : हजारों नियमित व्याख्याता और प्रधान पाठक 'राज्य स्तरीय महापंचायत' में हुए शामिल, प्रदेश संयोजक ने क्या कहा...पढ़िए

Maha Panchayat : हजारों नियमित व्याख्याता और प्रधान पाठक राज्य स्तरीय महापंचायत में हुए शामिल, प्रदेश संयोजक ने क्या कहा...पढ़िए
X
प्रदेश से हजारों नियमित व्याख्याता और प्रधान पाठक "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" के निमंत्रण पर राजधानी रायपुर में "राज्य स्तरीय व्याख्याता-प्रधान पाठक महापंचायत" (State Level Lecturers And Head Master Maha Panchayat 2023) में शामिल हुए।...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 11 सालों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए पूरे प्रदेश से हजारों नियमित व्याख्याता और प्रधान पाठक "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" के निमंत्रण पर राजधानी रायपुर में "राज्य स्तरीय व्याख्याता-प्रधान पाठक महापंचायत" (State Level Lecturers And Head Master Maha Panchayat 2023) में शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन कहां पर हुआ...

प्रदेश के सभी नियमित व्याख्याता और नियमित प्रधान पाठकों का प्राचार्य पदोन्नति और अपनी एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" के सहयोगी संगठन "छत्तीसगढ़ प्रगतिशील और नवाचारी शिक्षक महासंघ" (CGPITF) ने "नियमित व्याख्याता/प्रधान पाठकों का राज्य स्तरीय महापंचायत" (State Level Lecturers - Head Master's Maha Panchayat-2023) कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम रंगमंदिर, सिटी कोतवाली के पास, गांधी मैदान रायपुर में किया गया है।

संयोजक सतीश प्रकाश ने बताया कि...

"छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि, प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 11 वर्षों से प्राचार्य पदोन्नति नहीं हुई हैं। प्रदेश के 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में प्राचार्य के पद खाली हैं। इन 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य के नहीं होने से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा गुणवत्ता प्रभावित हो रही हैं।

नियमित व्याख्याता और प्रधान पाठकों की राज्य स्तरीय महापंचायत (State Level Lecturer's- Head Master's Maha Panchayat-2023) में प्रदेश के सभी ज़िले से हज़ारों नियमित व्याख्याता और नियमित प्रधान पाठक माध्यमिक शाला सम्मिलित होकर प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए एकजुट होकर संकल्प लेंगे और शासन से प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए "राज्य स्तरीय व्याख्याता-प्रधान पाठक महापंचायत में "एक सूत्रीय प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करने का प्रस्ताव" पारित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम और स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम सिंह टेकाम मांगपत्र प्रेषित करने की बात कही।

Tags

Next Story