तेंदुए का हमला : जंगल से बकरियों के लिए चारा लेकर लौट रही महिला की ले ली जान, लहूलुहान पड़ी मिली लाश

तेंदुए का हमला : जंगल से बकरियों के लिए चारा लेकर लौट रही महिला की ले ली जान, लहूलुहान पड़ी मिली लाश
X
वन अफसरों का अनुमान है कि तेंदुआ संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से यहां आ पहुंचा है। यह क्षेत्र संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान और गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान से लगा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर...

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के कुंवारपुर में तेंदुए के हमले से एक महिला की मौत हो गई है। इसकी सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

मृतका की पहचान फुलझरिया के रूप में हुई है। फुलझरिया ग्राम गधौरा की निवासी थी। इसके बाद वन विभाग के रेंजर रामसागर गुप्ता ने बताया कि, यह घटना तितौली के बुधौरा जंगल की है। वन अफसरों का अनुमान है कि तेंदुआ संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से यहां आ पहुंचा है। यह क्षेत्र संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान और गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान से लगा हुआ है।

बकरियों के लिए चारा लेने जंगल गई थी महिला

उल्लेखनीय है कि, इस इलाके में सालों बाद तेंदुए ने ग्रामीण को शिकार बनाया है। महिला देर शाम बकरी के लिए चारा लेकर जंगल से गांव लौट रही थी। तभी तेंदुए ने उस पर हमला किया होगा। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जब महिला के जंगल से घर नहीं लौटी तब परिवारवालों और गांव वालों ने उसकी तलाश की। जब वे जंगल पहुंचे तो महिला का शव लहूलुहान हालात में मिला।

जंगल में ना जाने और मशाल जलाकर रखने की सलाह

वन विभाग की टीम ने जंगल से लगे गांवों में पहुंचकर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। वन विभाग की टीम ने लोगों से जंगल की ओर जाने से मना किया है। और इस इलाके में तेंदुआ आना जाना लगा ही रहता है। वन विभाग की टीम ने जंगल से लगे गॉवों को रात में मशाल जलाकर रखने की सलाह दी। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags

Next Story