करंट लगाकर तेंदुए को मार डाला : बार नवापारा में शव मिलने से विभाग में हड़कंप, शिकारियों की तलाश शुरू

कुश अग्रवाल-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में मंगलवार की सुबह बार नयापारा वन कक्ष क्रमांक-90 रवान रेंज के एक खेत में तेंदुए का शव मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद से वन विकास निगम के अमले में हड़कंप मचा गया है। बताया जा रहा है कि, शिकारियों ने तेंदुए को अपना शिकार बनाने के लिए करंट का इस्तेमाल किया है। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विकास निगम के मंडल प्रबंधक ने बताया कि, बुधवार की सुबह ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षा श्रमिक नवरतन ध्रुव ने निगम के वन कक्ष क्रमांक-90 में जंगल में तेंदुए को पड़ा देखा। इसके बाद इसकी सूचना मिलते ही रायपुर से मुख्य वन संरक्षक (वाइल्ड लाइफ) परिणिता पॉल की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया गया है। दो महीने में तेंदुए की मौत की तीसरी वारदात बता दें कि, जिले में पिछले दो महीने में तेंदुए की मौत की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले लवन वन मंडल में भी मृत तेंदुओं के दो अवशेष मिले थे। प्रारंभिक जांच के दौरान वन विभाग का खोजी कुत्ता घटना स्थल के समीप स्थित एक झोपड़ी तक पहुंचा। जहां झोपड़ी से तेंदुए के बाल, 1 तीर और वायर जब्त किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS