जंगल से निकल रेलवे ट्रैक पर पहुंचा तेंदुआ : ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित कोटा में बीती रात रेलवे लाइन पार कर रहे एक तेंदुए की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है। हादसा कोटा विकास खण्ड के ग्राम तुलुफ़ के रेलवे लाइन पर हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार कोटा विकासखण्ड के ग्राम खोंगसरा के आगे ग्राम तुलुफ़ में शुक्रवार रात रेलवे लाइन पार करते समय एक तेंदुआ ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। ट्रेन से टकराने पर तेंदुए का शव दो टुकड़ों में बंट गया। शनिवार सुबह वन विभाग के कर्मचारियों को इस घटना की जानकारी हुई तो वह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। बताया जा रहा है कि घटनास्थल वन विकास निगम के क्षेत्र में आता है और इसके बाद से अचानकमार टाइगर रिजर्व का कोर जोन शुरू होता है।
वन विभाग के एसडीओ ललित कुमार दुबे ने बताया कि यह काफी दुखद घटना है। घटनास्थल वन विकास निगम के क्षेत्र में आता है। इसलिए वन विकास निगम के अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। साथ ही हमारा स्टाफ भी घटनास्थल पर मौजूद है तथा पंचनामा कार्रवाई हो रही है। पोस्टमार्टम होने के बाद तेंदुए का नियमानुसार दाह संस्कार किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS