Lingeshwari mata mandir: पूजा-अर्चना कर खोले गए मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

कुलजोत संधु-फरसगांव। फरसगांव (Farasgaon) के झाटीबन आलोर (Alore) की पहाड़ों में है मां लिंगेश्वरी (Ma Lingeshwari) का धाम। यह मंदिर पूरे साल में बस एक बार भक्तों के लिए खुलता है। इस वर्ष मंगलवार को मंदिर के पट खोले गए। मंदिर समिति ने विधि विधान से मां लिंगेश्वरी की पूजा की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए लिंगेश्वरी गुफा पहुंचे।
बता दें कि, फरसगांव के झाटीबन आलोर (Alore) की पहाड़ों में गुफा है। गुफा के भीतर मां लिंगेश्वरी लिंग स्वरूप में विराजमान हैं। इस मंदिर के पट साल में एक बार ही खुलता है। मंगलवार की सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर समिति के सदस्यों ने पट खोला। माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मान्यता है कि, माता लिंगेश्वरी संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी करती हैं। मंदिर के पट खुलने पर अपनी-अपनी मन्नतें लेकर भक्तों ने मंदिर के बाहर 5 किलोमीटर से अधिक की लम्बी कतार लगाई। वहीं गुफा के भीतर उत्तर दिशा में शेर का पदचिन्ह भी मिला जिसे खुशहाली और सुख समृद्धि का प्रतीक चिन्ह माना जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS