शराब घोटाला : नहीं मिलेगी राहत...सभी आरोपियों की बढ़ सकती है रिमांड, अरविंद सिंह को मां के क्रिया-कर्म में जाने की मिली अनुमति...

शराब घोटाला : नहीं मिलेगी राहत...सभी आरोपियों की बढ़ सकती है रिमांड, अरविंद सिंह को मां के क्रिया-कर्म में जाने की मिली अनुमति...
X
जेल में बंद आरोपियों की रिमांड खत्म हो गई है। लेकिन अभी अदालत इस रिमांड को 1 महीने के लिए आगे कर सकती है। वहीं आरोपी अरविंद सिंह को मां के क्रिया-कर्म में जाने की मंजूरी मिल गई है...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाले में अनवर ढेबर, आबकारी विभाग के अधिकारी ए पी त्रिपाठी, कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन, नितेश पुरोहित को ईडी ने हिरासत में लिया गया था। अब इस मामले में जेल में बंद आरोपियों की रिमांड खत्म हो गई है। लेकिन अभी अदालत इस रिमांड को 1 महीने के लिए आगे कर सकती है। पहले से ही जेल में बंद चारों आरोपियों की रिमांड को लेकर विशेष अदालत में न्यायाधीश अजय सिंह ने सुनवाई की थी। बताया जा रहा है कि, तथ्यों के आधार पर आगे की सुनवाई की जाएगी। ट

क्रिया-कर्म के लिए पहने कपड़ों में ही किया पेश...

बता दें, शराब घोटाले में शामिल कारोबारी अरविंद सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने 12 जून को गिरफ्तार किया है। ईडी ने उनकी मां के अंतिम संस्कार के वक्त श्मशान घाट से बाहर निकलते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। जब कारोबारी अरविंद को अदालत लाया गया तो अरविंद सिंह मुंडन करवाया हुआ था और सफेद धोती भी पहनी हुई थी। इन्ही कपड़ों में उन्हें अदालत में पेश कर दिया गया। यानी मां के अंतिम संस्कार के बाद उनको अपने कपड़े बदलने की इजाजत भी ईडी ने नहीं दी।

क्रिया-कर्म में शामिल होने के दौरान रहेगी ED की नजर...

बता दें, कारोबारी अरविंद सिंह ने ईडी से मां के क्रिया-कर्म में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। जिसके बाद उन्हें आज शाम 5 से 6 एक घंटे और कल सुबह 7 से 8 बजे तक की मंजूरी दे दी गई है। लेकिन यह सबकुछ प्रवर्तन निदेशालय की टीम की निगरानी में किया जाएगा। जैसे मां का अंतिम संस्कार ईड़ी की निगरानी में किया गया था, वैसे ही मां का क्रिया-कर्म भी किया जाएगा। इसके बाद कारोबारी अरविंद सिंह को ईडी अपनी कस्टडी में वापिस लेकर आएगी।

Tags

Next Story