शराब घोटाला : त्रिपाठी और ढिल्लन की रिमांड 3 दिन और बढ़ी...ईडी ने 180 करोड़ की संपत्ति की थी जब्त...

शराब घोटाला : त्रिपाठी और ढिल्लन की रिमांड 3 दिन और बढ़ी...ईडी ने 180 करोड़ की संपत्ति की थी जब्त...
X
2000 करोड़ के शराब घोटाले में फंसे आबकारी अधिकारी और शराब करोबारी को आज कोर्ट में पेश किया गया था। इन लोगों की रिमांड एक बार फिर बढ़ा दी गई है...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- 2000 करोड़ के शराब घोटाले में फंसे आबकारी अधिकारी एपी त्रिपाठी और शराब करोबारी त्रिलोक ढिल्लन को आज कोर्ट में पेश किया गया था। इन लोगों की रिमांड एक बार फिर बढ़ा दी गई है, न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने इन लोगों की रिमांड को समाप्त करने के लिए कोर्ट में पेश किया था। लेकिन कोई फैसला नहीं हो पाया और 3 दिन के लिए रिमांड को बढ़ा दिया गया है।

दोनों को कोर्ट में कब पेश किया गया था...

19 मई को आबकारी घोटाले में कारोबारी अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, त्रिलोक ढिल्लों समेत आबकारी विभाग के अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को ईडी ने कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट में सुनवाई के बाद कारोबारी अनवर ढेबर और नितेश पुरोहित को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। वहीं कारोबारी त्रिलोक ढिल्लों और एपी त्रिपाठी को 4 दिन की रिमांड पर भेजा गया था। हालांकि अब एक बार फिर से दोनों को 3 दिन रिमांड के लिए भेज दिया गया है।

180 करोड़ की संपत्ति जब्त...

जानकारी के मुताबिक, अब तक 180 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। जिसमें अनवर ढेबर की 98.78 करोड़ रुपये की 69 संपत्तियों को जब्त किया गया है। अरुणपति त्रिपाठी की 1.35 करोड़ रुपये की एक संपत्ति को जब्त किया गया है। इसके अलावा विकास अग्रवाल की 1.54 करोड़ की तीन संपत्तियां और अरविंद सिंह की 11.35 करोड़ की 32 संपत्तियां जब्त की गई है। फिलहाल इन संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया गया है। ईडी ने 2019 से 2023 के बीच हुए 2000 करोड़ के शराब घोटाले का खुलासा किया था। ईडी इस घोटाले में अनवर ढेबर, नीतेश पुरोहित, त्रिलोक सिंह ढिल्लन और अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर चुकी है।

Tags

Next Story