निगम-मंडलों की सूची शाम तक, राजधानी के बाहर एकांतवास में तय होंगे नाम

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज शाम तक निगम-मंडलों में नियुक्तियों की घोषणा संभावित है। दरअसल, यह लंबित तो बहुत दिनों से है, लेकिन आज सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की चर्चा में यह विषय भी शामिल होने के कारण इसकी संभावना बनी हुई है।
गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा आज मंत्रियों के परफार्मेंस पर चर्चा करने वाले हैं। इस चर्चा में वे मंत्री भी शामिल हैं, जो विवादित रहे हैं। इस चर्चा के बाद मंत्रियों की परफार्मेंस रिपोर्ट बनेंगी। रिपोर्ट के आधार भारतीय जनता पार्टी संगठन के स्तर पर अपने मंत्रियों को तलब कर सकती है। जानकारी मिली है कि इसी बैठक में सीएम और वीडी निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा करने वाले हैं। सूत्रों का कहना है, यह बैठक भोपाल के बाहर एकांतवास में होनी है और शाम तक निगम मंडलों की सूची जारी भी हो सकती है। इस बैठक में संगठन के प्रदेश प्रवक्ता और पैनलिस्ट के नाम भी तय होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS