दांव पर नन्ही जान : उफनते नाले से बर्तनों के सहारे बच्चों को पार करा रहे ग्रामीण, आज तक नहीं बना पुल : देखिए वीडियो

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में पखवाड़े भर से अधिक से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं दंतेवाड़ा जिले में भी यही हाल है। नालों का जल स्तर बढ़ने से ग्रामीणों को भारी समस्या हो रही है। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग बर्तनों का सहारा लेकर अपनी जान दांव पर लगाकर नाला पार कर रहे हैं।
नक्सली नहीं बनने देते पुल-पुलिया
दरअसल कुआकोंडा इलाके में बहने वाला मलगेर नाले का जल स्तर काफी बढ़ गया है। इसके चलते ग्रामीणों को अपनी जान दांव पर लगानी पड रही है। इस नाले को पार कर ही ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना होता है। नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से आज तक पुल का निर्माण भी नहीं हो सका है। लिहाजा इन दिनों ग्रामीण नाले को पार करने के लिए बर्तनों का सहारा ले रहे हैं।
बर्तनों के सहारे करते हैं नाला पार
खाली और बडे बर्तनों में छोटे बच्चों को बिठाकर नाला पार कराया जा रहा है। ऐसा कर ग्रामीण अपनी और बच्चों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। नाले के पार रेवाली और बुरगुम गांव पड़ता है। दोनों गांवों की आबादी एक हजार से भी ज्यादा है। जब भी नाला उफान पर होता है, ग्रामीण इसी तरह से नाले को पार करते हैं। हर साल ये तस्वीरें सामने आती हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS