Lollipop Demonstration: शहर को जिला बनाने का वादा याद दिलाते हुए लगाए नारे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधायक के नाम का थमाया लॉलीपॉप

Lollipop Demonstration: शहर को जिला बनाने का वादा याद दिलाते हुए लगाए नारे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधायक के नाम का थमाया लॉलीपॉप
X
पत्थलगांव (pathalgaon) को जिला (district) बनाने की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी नहीं होने पर भाजपा युवा मोर्चा (BJP Yuva morcha) ने शहर में कांग्रेस कार्यकर्ता (congress workers) और स्थानीय ग्रामीणों को भूपेश बघेल और वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह के नाम का लॉलीपॉप चॉकलेट (lollipop) बांटकर अनोखा प्रर्दशन किया। पढ़िए पूरी खबर...

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ में पत्थलगांव (pathalgaon) को जिला बनाने की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी नहीं होने पर भाजपा युवा मोर्चा (BJP yuva morcha) ने शहर में कांग्रेस कार्यकर्ता (congress workers) और स्थानीय ग्रामीणों को भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel) और वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह (MLA Rampukar singh) के नाम का लॉलीपॉप चॉकलेट बांटकर अनोखा प्रर्दशन किया। भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क पर रोककर उन्हें लॉलीपॉप दिया।

दरअसल, बीते दो दशक से पत्थलगांव को जिला बनाने की मांग जोर-शोर से उठ रही है। कांग्रेस (congress) की सरकार बनने के बाद कांग्रेस विधायक (congress MLA) रामपुकार सिंह ने क्षेत्रवासियों से पत्थलगांव को जिला बनाने की बात कही थी। लेकिन सरकार के पांच साल बीत जाने के बाद भी आज तक पत्थलगांव (pathalgon) को जिला नहीं बनाने से भाजपाइयों ने सड़क पर उतरकर अनोखा प्रदर्शन किया और विरोध जताया।


जिला बनाने के नाम पर जनता को ठगा

भाजपा युवा मोर्चा (BJP yuva morcha) जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि, 2018 के चुनाव में पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने कहा था कि, अगर मैं विधायक बना तो पत्थलगांव को जिला की सौगात मिलेगी लेकिन आज तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। जिला बनाने के नाम पर विधायक ने पत्थलगांव की जनता को ठगने का काम किया है।


पत्थलगांव की जनता सिखाएगी सबक

भाजपा नेता ने कहा कि, एक बार जीतने के बाद विधायक रामपुकार सिंह ने जनता को ठगा है, क्या वे कांग्रेस प्रत्यासी (congress candidate) बनकर फिर से जनता को ठगने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, इस बार कांग्रेस को चुनाव (election) में हराकर पत्थलगांव की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। भाजपाइयों ने एक-एक कांग्रेसियों को रोककर उनके वादों को याद दिलाते हाथों में लॉलीपॉप (lollipop) थमाया।

Tags

Next Story