जहां की रोज करता था सफाई, वहीं जान गंवाई: नगर निगम के सफाई कर्मी की लाश नाली में मिली

भिलाई: नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी की नाली में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शहीद भगत सिंह चौक जुनवानी रोड कोहका में एक बिल्डर के ऑफिस के सामने नाली में एक लाश पड़ी है। पुलिस जब पहुंची तो लाश को नाली से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान निगम सफाई कर्मचारी दिलीप वर्मा (35 वर्ष) के रूप में हुई है।
कुछ लोगों ने मामले में हत्या की आशंका भी जताई है, लेकिन पुलिस इसे शराब के नशे में नाली में गिरने से मौत ही मान रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
लाश को सबसे पहले किसी वेद प्रकाश साहू नाम के व्यक्ति ने देखा था। इसके बाद उसने डायल 112 को सूचना दिया। जांच में पता चला कि मृतक आदतन शराबी है। वह हमेशा शराब के नशे में रहता था। मंगलवार को भी वह काफी नशे में था। अधिक नशे में होने से वह नाली के कीचड़ में गिर गया और वहीं उसकी मौत हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS