प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई फांसी : नर्सरी में पेड़ पर लटकी मिली लाश, प्रेमी की छह महीने पहले ही हुई थी दूसरी युवती से शादी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड का कारण अभी अज्ञात है। रात में दोनों घर से निकले थे। दूसरे दिन रेलवे की नर्सरी में एक पेड़ में फंदे से लटकते हुए दोनों का शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। जिस लड़की के साथ उसने फांसी लगाई है वह उसकी प्रेमिका है। यह मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवक का नाम हरविंदर (22) है। वह जगदलपुर के गुंडाधुर वार्ड का रहने वाला था। पेशे से मोटर मैकेनिक था। हरविंदर का नयामुंडा की रहने वाली युवती प्रीति (23) के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रीति भी किसी शोरूम में काम करती थी। बताया जा रहा है कि, इसी बीच युवक की किसी दूसरी लड़की के साथ शादी हो गई थी। शादी के 6 महीने बाद भी उसने अपनी गर्लफ्रेंड से बातचीत जारी रखी।
वहीं मंगलवार की रात दोनों अपने घर से निकल गए थे। जब देर तक वे वापस नहीं आए तो परिजन खोजने निकले और पुलिस को इसकी जानकारी दी। बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीण लकड़ी लेने नर्सरी की तरफ गए तो उन्हें एक पेड़ पर दो लाशें लटकी हुई दिखीं। ग्रामीणों ने इसकी सुचना पुलिस को दी।
बोधघाट थाना प्राभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि, जैसे ही इस बात की जानकारी मिली वे फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों के शव को फंदे से उतारकर, पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। परिजनों ने इनकी पहचान की और बताया कि दोनों का अफेयर चल रहा था। इन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता लगाया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS