पागल कुत्ते को फांसी : 16 लोगों को कुत्ते ने काट लिया, पूरे क्षेत्र में फैल गई दहशत... फिर किसने पकड़ा और किसने दी फांसी... पढ़िए..

पागल कुत्ते को फांसी : 16 लोगों को कुत्ते ने काट लिया, पूरे क्षेत्र में फैल गई दहशत... फिर किसने पकड़ा और किसने दी फांसी... पढ़िए..
X
पागल कुत्ते को फांसी देने के लिए उसके गले में फंदा फंसाने में पालिका के कर्मचारियों के पसीने छूट गए। हालांकि पालिका की इस कार्रवाई के बाद बैलाडीला की आम जनता ने राहत की सांस ली है। पढ़िए पूरी खबर...

किरंदुल। छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके के बैलाडीला में एक कुत्ता पागल हो गया। उसने 16 लोगों को काट लिया। कुत्ते के दर्जनभर से ज्यादा लोगों को काटने के बाद लोगों में खासा आक्रोश पनप रहा था। साथ ही इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था। तब नगर पालिका प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर कुत्ते को पकड़ लिया। कुत्ते को पकड़ तो लिया गया, लेकिन अब पकड़कर किया जाए यह नहीं सूझा तो उसको मौत के घाट उतार दिया गया। इससे पहले पागल कुत्ते को फांसी देने के लिए उसके गले में फंदा फंसाने में पालिका के कर्मचारियों के पसीने छूट गए। हालांकि पालिका की इस कार्रवाई के बाद बैलाडीला की आम जनता ने राहत की सांस ली है।

उल्लेखनीय है कि, पूरे बैलाडिला क्षेत्र में सुबह से ही पागल कुत्ते के चलते दहशत का माहौल था। किरंदुल नगर पालिका के सीएमओ सुनील जैन ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Tags

Next Story