पागल कुत्ते का आतंक : आवारा कुत्ते ने किया ग्रामीणों पर हमला, 1 दर्जन से अधिक घायल, 2 गंभीर

पागल कुत्ते का आतंक : आवारा कुत्ते ने किया ग्रामीणों पर हमला, 1 दर्जन से अधिक घायल, 2 गंभीर
X
ग्रामीण बीती रात घर के बाहर सो रहे थे। इस दौरान एक आवारा कुत्ते ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया और ग्रामीणों के कई अलग-अलग स्थानों पर चोट पहुंचाई है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आवारा कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। कुत्ते ने दर्जन भर से अधिक लोगों पर हमला कर दिया है। इससे वे घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम मुड़पार और कैथा के 1 दर्जन से अधिक ग्रामीणों पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। इससे सभी को गंभीर चोटें आई है। ग्रामीणों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती कराया गया है। वहीं कई ग्रामीण अन्य निजी अस्पतालों में भी इलाज करवा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह सब ग्रामीण बीती रात घर के बाहर सो रहे थे। इस दौरान एक आवारा कुत्ते ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया और ग्रामीणों के कई अलग-अलग स्थानों पर चोट पहुंचाई है। बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टरों ने बताया कि घायल मरीजों में दो की हालत गंभीर है, उनको उचित इलाज के लिए बिलासपुर रिफर किया जा रहा है। देखिए वीडियो-




Tags

Next Story