Mahadev Satta App : महादेव बुक एप पर सियासत गरमाई...सीएम बोले- प्रतिबंध लगाने का काम केंद्र सरकार का...राज्य का नहीं...

रायपुर- महादेव बुक एप (Mahadev Book App) की ऑनलाइन सट्टेबाजी (Online Satta) के खिलाफ कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ में बवाल मचा हुआ है। इसी मसले को लेकर सीएम बघेल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि, BJP शासित राज्यों में कार्रवाई नहीं हुई है। हमनें महादेव ऐप के खिलाफ कार्रवाई की और लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है। इसके बावजूद भाजपा हम पर इल्जाम लगा रही है। वहीं सीएम ने भाजपा पर सवाल दागते हुए कहा कि, महादेव ऐप पर प्रतिबंध लगाने का काम राज्य का नहीं...बल्कि केंद्र सरकार का है। अगर ऐसा नहीं है तो केंद्र का महादेव ऐप से क्या लेना-देना है।
सीएम ने धान खरीदी पर बोला हमला...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने केंद्र सरकार की धाम खरीदी को लेकर कहा कि, अगर केंद्र धान खरीद रहा है तो 15 से 10 क्विंटल क्यों किया गया...पिछली सरकार में यानी 2013-14 में धान खरीदी की गई थी। इसके बाद से दाम घटते चले गए। आखिर क्या कारण है...जो राज्य में धान खरीदी कम होती गई। धान खरीदी के लिए लोन राज्य सरकार लेती है। गारंटी भी राज्य सरकार देती है। भाजपा धान खरीदी पर सिर्फ और सिर्फ छूट बोल रही है।
अडानी को दिया सबकुछ...
सीएम बघेल (Bhupesh Baghel) ने भाजपा से सवाल करते हुए पूछा कि, अडानी को आयरन, कोल खदान दिया गाय, उसे खारिज करना चाहिए की नहीं...रायगढ़ जिले के गारे पेल्मा भी अडानी को दे दिया गया, उसे भी निरस्त करना चाहिए या नहीं ? SECL और NMDC को भारत सरकार ने अडानी को दे दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS