भाजपा के हाथों से फिसला महासमुंद : पालिकाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में हुई हार... कांग्रेस के पक्ष में 20 पार्षद, भाजपा को मिला केवल 3 का साथ

भाजपा के हाथों से फिसला महासमुंद : पालिकाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में हुई हार... कांग्रेस के पक्ष में 20 पार्षद, भाजपा को मिला केवल 3 का साथ
X
नगर पालिका के 10 पार्षदों ने पालिका अध्यक्ष के खिलाफ जनहित के कार्यों की अनदेखी, पालिका नियमों को दरकिनार करने और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। इसके साथ ही अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी।

महासमुंद। कांग्रेस ने बीजेपी के हाथ से एक और अध्यक्ष छीन लिया हैं। महासमुंद में नगर पालिका अविश्वास प्रस्ताव मत में कांग्रेस ने 20 मत पाए और भाजपा ने 3 मत पाए है। इसके साथ ही 6 मत खारिज हो गए हैं। तो आखिर किसके सिर सजेगा ताज। दरअसल, नगर पालिका के 10 पार्षदों ने पालिका अध्यक्ष के खिलाफ जनहित के कार्यों की अनदेखी, पालिका नियमों को दरकिनार करने और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। इसके साथ ही अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी।

दरअसल, नगर पालिका महासमुंद के अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने भाजपा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। जिस पर कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने चुनाव की तारीख का ऐलान किया था, जिसके बाद 4 जुलाई यानी आज अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली हैं।ज्ञापन में पार्षदों ने कहा था कि, अध्यक्ष 2 साल से जनहित के कार्यों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे पार्षदों पर वार्डवासी गुस्सा निकाल रहे हैं। वे परिषद के निर्णय का क्रियान्वयन नहीं करा रहे हैं। सामान्य परिषद और प्रेसिडेंट इन काउंसिल द्वारा लिए गए संकल्पों को कार्रवाई पंजी में दर्ज नहीं किया जाता। इसके साथ ही महासमुंद नगर पालिका में BJP को जोरदार झटका देने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए नामों का दौड़ शुरू हो गया है। इसमें कृष्णा चंद्राकर और राशि महिलाम का नाम सामने आ रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि इन दोनों में कोई एक के सिर ताज सजेगा, जिसका फैसला PCC चीफ मोहन मरकाम जल्द कर सकते हैं।

Tags

Next Story