महिला शिखर सम्मान समारोह : वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ ने अलग-अलग कार्य क्षेत्र की महिलाओं का किया सम्मान

महिला शिखर सम्मान समारोह : वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ ने अलग-अलग कार्य क्षेत्र की महिलाओं का किया सम्मान
X
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा महिला शिखर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अलग-अलग विधा की 28 महिला शक्तियों को सम्मानित किया गया। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा रविवार को वृन्दावन हॉल, सिविल लाईन्स, रायपुर में प्रदेश की अलग-अलग विधा की 28 ख्यातिलब्ध महिला शक्तियों को नवरात्रि के अवसर पर महिला शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा और महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बताया कि, इस कार्यक्रम में धरसीवां की विधायक अनिता शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी दीप्ति प्रमोद दुबे, ब्राम्हणपारा पार्षद सरिता दुबे और सोरिद प्राचार्य सरिता तिवारी रहीं। सभी महिलाओं को महिला शिखर सम्मान के स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, शॉल और बुके प्रदान कर सम्मान किया गया।

छत्तीसगढ़ के सभी पांच संभागों से सम्मानित होने वाली महिलाओं के नाम और कार्यक्षेत्र निम्मानुसार हैं-

1. कु. अराधिता आर.विल्ली- शिक्षा

2. श्रीमती आयुषी तिवारी- साहित्य और शिक्षा

3. डॉ. निहारबाला बाजपेयी- चिकित्सा

4. डॉ. पलक शर्मा- चिकित्सा

5. श्रीमती स्नेहलता तिवारी- समाज सेवा

6. श्रीमती डी. अनिता राव- समाज सेवा

7. श्रीमती सरोज दुबे विद्या- साहित्य

8. डॉ. रिचा ठाकुर- नृत्य कला और शिक्षा

9. श्रीमती सृष्टि शर्मा- शिक्षा और साहित्य

10. श्रीमती सीमा शर्मा- अभिनय और संचार

11. श्रीमती सुधारानी शर्मा- शिक्षा और साहित्य

12. डॉ. विभाषा मिश्रा- शिक्षा और साहित्य

13. श्रीमती मन्शा शुक्ला- शिक्षा और साहित्य

14. श्रीमती राजलक्ष्मी पाण्डेय- साहित्य लेखन

15. श्रीमती गार्गी पाण्डेय- न्याय और समाज सेवा

16. डॉ. श्वेता बोहरा- शिक्षा

17. रिचा द्विवेदी- समाज सेवा

18. डॉ. मनीषा त्रिपाठी- शिक्षा

19. श्रीमती शशि दुबे- शिक्षा और समाज सेवा

20. श्रीमती मधु तिवारी- शिक्षा और साहित्य

21. श्रीमती लक्ष्मी राव- महिला उत्थान और नशा मुक्ति

22. वीणा मिश्रा- समाज सेवा

23. प्रीति शुक्ला- समाज सेवा

24. तुलसी तिवारी- समाज सेवा

25. सविता शर्मा-समाज सेवा

26. बी. शैलजा- समाज सेवा

27. डॉ. प्रीति सतपथी- शिक्षा और समाजसेवा

28. श्रीमती जागृति उपाध्याय- वित्तीय सेवा

ये सभी सम्मानित होने वाली महिलाएं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अम्बिकापुर, बलौदाबाजार, कोण्डागांव, रायगढ़, बेमेतरा, मुंगेली और प्रदेश के अन्य सुदूर क्षेत्रों से हैं।

Tags

Next Story